मुजफ्फरपुर : बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान

मुजफ्फरपुर। लगातार बिजली की कटौती होने से उपभोक्ता परेशान है। स्थिति यह है कि शाम में बिजली गुल हो जाती है। मंगलवार को दिनभर फुल लोड बिजली मिली।

लेकिन, शाम में दो घंटे बिजली आवंटन में करीब 70 फीसदी तक की कटौती कर दी गई। इस कारण पूरे जिले में बिजली संकट हो गई।

शहर से गांव तक बिजली की आंख-मिचौनी शाम सात बजे तक जारी रही। स्थिति यह थी कि रामदयालु ग्रिड से तीन एसकेएमसीएच ग्रिड से भी एक बार में तीन फीडर ही चालू थे।इस दौरान दो घंटे 4 से 6 बजे तक ग्रामीण इलाकों में पूरी तरह से ब्लैक आउट की स्थिति थी। ग्रामीण क्षेत्रों में सात बजे से बिजली आई। रामदयालु ग्रिड को शाम में दो घंटे के बीच 30 और एसकेएमसीएच ग्रिड को 25 मेगावाट मिल रही थी।इसी तरह मोतीपुर व मुशहरी सुपर ग्रिड को 15 से 20 मेगावाट के बीच बिजली मिल रही थी। जबकि शाम के समय पिकआवर में जिले की डिमांड 200 मेगावाट थी और आपूर्ति 85 मेगावाट बिजली की हो रही थी।

इस कारण शहरी क्षेत्र में आधे से पौने घंटे के रोटेशन पर आपूर्ति हो रही थी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.