SHEOHAR : शराब कारोबारियों के नेटवर्क पर पुलिस की पैनी नज़र

SHEOHAR : शिवहर जिला में शराब कारोबारियों  के नेटवर्क को शिवहर पुलिस लगातार ध्वस्त करती जा रही है। जिसका नतीजा यह हुआ है कि नशेड़ियों को अब शराब तत्काल मिलने में परेशानी बढती जा रही है। एक नशेड़ी ने अपना नाम नहीं छापने के सरत पर बताया कि अब अंग्रेजी शराब मिलना मुश्किल हो गया है। तारी से ही फिलहाल काम चलाना पड़ता है। उधर जिला पुलिस की अभियान लगातार जारी है। सिर्फ नेटवर्क ध्वस्त करने में लगी है। पुलिस यह समझ चुकी है।

सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त किये बिना शराब कारोबारियों समाप्त करना मुश्किल है। बेरोजगारी मुनाफा के जाल में फस कर युवा अधिक पुलिस गिरफत में आ रहे हैं। जिस पर भी पुलिस की नजर है। यह सब एसपी संतोष कुमार के निगरानी में हो रहा है। इधर सिविल कोर्ट की अधिवक्ताओं की चांदी है। शराब कारोबारी और नशेड़ियों के लगातार जेल आने से आमदनी को सवोत्र बढ़ गया है। कोई ऐसा वकील नहीं जिसके पास शराब के मामले में दो तीन केस नहीं हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.