
SHEOHAR : सांसद रामादेवी सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता में बैठक स्थानीय गांधी नगर भवन में हुई। बैठक में अरशद अजीज जिला पदाधिकारी सदस्य सचिव जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति शिवहर,उप विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद, नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह, वरीय उप समाहर्ता डॉक्टर अनिल कुमार दास, सहित संबंधित पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सदस्य जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति आदि मौजूद है।

बैठक में पिछली कार्यवाही का अनुपालन प्रस्तुत किया गया, तथा बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पथ निर्माण, एनएच सड़क ,सर्व शिक्षा अभियान ,मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, बिजली विभाग, आईसीडीएस ,ग्रामीण विकास विभाग की योजना, नगर पंचायत ,पीएचइडी, खाद्यान्न वितरण, रेवण्यू, जन धन योजना जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में सदस्य अजब लाल चौधरी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण सड़कों में मरम्मति के दौरान कार्यपालक अभियंता की निगरानी नहीं होती है जिस कारण सड़क कमजोर बन रहा है, जिस पर सांसद रमा देवी ने कार्यपालक अभियंता से जवाब देने को कहा।

बैठक में आईसीडीएस पदाधिकारी ने आंगनवाडी केंद्रों के निरीक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंगन ऐप के माध्यम से शिवहर जिले में कुल 16 महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है, माह नवंबर 2018 में कार्यरत 528 आंगनवाड़ी केंद्रों में 381 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष सांसद रमा देवी को मानव दिवस सृजन उपलब्धियां संबंधीत प्रतिवेदन 2028 -19 प्रस्तुत किया गया ,मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2016- 17 तथा 4 दिसंबर 2018 तक का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सदन में जिला जल एवं स्वच्छता समिति शिवहर के द्वारा शौचालय निर्माण एवं अनुदान राशि भुगतान का पंचायत बार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सदन में शौचालय निर्माण का लक्ष्य जिले के 747 वार्ड में कुल 1 लाख10 हजार 441 के अनुरूप शत प्रतिशत शौचालय बनाने का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। जबकि शेष निर्माणाधीन शौचालय की संख्या 4404 है।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत शिव द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा निश्चय योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण घर का सम्मान योजना का विवरण प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत शिवहर द्वारा सामाजिक संगठन एवं संस्थागत विकास का अधिकतम स्थित प्रस्तुत किया गया। जिसमें बताया गया कि कुल स्वयं सहायता समूह की संख्या 192 हैं खाता खोले हुए समूह की संख्या 155 है वितरित समूह की संख्या 134 हाय क्षेत्र स्तरीय संगठनों की संख्या 10 निबंधित क्षेत्र स्तरीय संगठनों की संख्या प्रक्रिया अधीन है जबकि नगर स्तरीय संघ की संख्या 1 है। वहीं कुल चिन्हित फुटपाथ विक्रेता ओं की संख्या 154 है कुल फुटपाथ विक्रेताओं का परिचय पत्र निर्गत संख्या 80 है, जगह चिन्हित की जा रही है।

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शिवहर के कार्यपालक अभियंता द्वारा मुख्यमंत्री चापाकल योजना अंतर्गत सिंगूर चापाकल का विवरण माह नवंबर 2018 तक का वितरण उपलब्ध कराया गया। जबकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा विगत 3 वर्षों से प्रारंभ किए गए और पूर्ण किए गए विभिन्न प्रकार की जलापूर्ति योजनाओं का पूर्ण विवरण नवंबर 2018 तक प्रस्तुत किया गया। जबकि आपूर्ति प्रशाखा द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया की उज्वाला योजना से संबंधित प्रतिवेदन के अनुसार शिवहर जिले में कुल कनेक्शन 76295 लोगों के बीच वितरित किया गया जबकि 10952 आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया 24816 अभी भी मामला लंबित है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि पशुपालन एकीकृत गव्य विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014 15 के लिए एक काशी आवेदन वर्ष 2015 एवं 16 के लिए 79 आवेदन वित्तीय वर्ष 2016 एवं 17 के लिए एक आवेदन स्वीकृत किए गए हैं वहीं वित्तीय वर्ष 2017 18 के लिए जनवरी 2018 में भेजे गए आवेदन में 17 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।
जबकि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम को अधिकतम रिपोर्ट के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना 3,36,489 लाभुक है, वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बीमा योजना 13 हजार 266 लाभुकों के बीच तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 37 हजार 570 लाभुकों के बीच, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 5813 लाभुकों के बीच तथा प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 583 लाभुकों के बीच तथा अक्ल पेंशन योजना 4186 लाखों के बीच कार्य योजना बना हुआ है। अध्यक्ष रामादेवी ने संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता तथा पदाधिकारियों को शीघ्र ही कार्यों का अनुपालन करने तथा समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है वहीं माननीय अध्यक्षा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना अंतर्गत विद्युतीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा के शिथिलता पर फटकार लगाई, तथा अन्य समस्याओं को शीघ्र ही निष्पादन करने का कहा है।विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन मौजूद थे।