SAMASTIPUR : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी व सृजन घोटाले के सृजनकर्ता से मुख्यमंत्री के निजी सम्बन्ध

SAMASTIPUR : स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित एक “प्रेस वार्ता “को सम्बोधित करते हुए बिहार विधानसभा के निवेदन समिति के अध्यक्ष -सह -राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की नीतीश सरकार तथा केन्द्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है । उन्होंने कहा की प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। मुजफ्फरपुर की महापाप की घटना से देश व दुनिया में बिहार का नाम बदनाम हुआ है।

उन्होंने कहा की उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बहुचर्चित सृजन घोटाले के सृजनकर्ता है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से मुख्यमंत्री के निजी सम्बन्ध है। उन्होंने कहा कि अगर C.B.I मुख्यमंत्री का “नार्को टेस्ट ” करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का बंगला खाली कराना चाह रही हैl ये न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा की यह मामला हाई कोर्ट के डबल बैंच में विचाराधीन है।

अतः जब तक डबल बैंच का फैसला नहीं आता है तब तक बंगला खाली नहीं कराया जाना चाहिए। राजद प्रवक्ता ने सवाल किया कि आखिर किस हैसियत से जद यू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर तथा प्रवक्ता संजय सिंह सरकारी बंगले में रह रहे है? उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। केंद्रीय जाँच एजेंसियो का दुरूपयोग किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। प्रेस वार्ता के समय राजद जिला अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , मोo अरमान सदरी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.