MUZAFFARPUR : मिनी बैंक शाखा संचालक से लूटे दो लाख रुपये, विरोध करने पर मारी गोली

MUZAFFARPUR : कटरा प्रखंड के यजुवार में एक बार फिर बदमाशो का आतंक दिखा. मामला आज दोपहर का है जब यजुवार गांव के हीरा ठाकुर के पुत्र मुकेश ठाकुर पिता रामनगर भुसरा से गांव के लिये आ रहे थे इसी बीच यजुवार गांव के हॉस्पिटल ढेलमारा गोसाई के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके गाड़ी को रोक लिया और पैसा छिनने लगे. मुकेश के विरोध करने और भागने के क्रम में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जो उनके कमर में लगी. जिसके बाद मुकेश गिर गए और अपराधी पैसा का बैग लेकर भाग गए. बताया जा रहा है कि बैग में करीब दो लाख रुपये थे. मुकेश गांव में ही पंजाब बैंक की मिनी शाखा चलते थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.