मुजफ्फरपुर : वाहन का इंश्योरेंस कराना जरूरी, जनता के लिए फायदेमंद

मुजफ्फरपुर। वाहन का इंश्योरेंस होना हर तरह से हितकारी है। गाड़ी के साथ तीन प्रकार का इंश्योरेंस होता है इसमें एक गाड़ी का, दूसरा गाड़ी चलाने वाले का और तीसरा थर्ड पार्टी( दुर्घटनाग्रस्त होने वाले का)।

इसमें थर्ड पार्टी का इंश्योरेंस अनिवार्य है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का फायदा यह है कि अगर आपकी गाड़ी से किसी दूसरे की प्रॉपर्टी, कोई व्यक्ति या जीव दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो उसकी देनदारी इंश्योरेंस कंपनी की होती है न कि वाहन चालक की।

इसमें प्रॉपर्टी के नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के प्लान पर निर्भर करता है, क्योंकि इसमें लिमिटेशन गाड़ी के मॉडल के हिसाब से तय होता है।

जबकि, किसी व्यक्ति व जीव के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पीड़ित या उसके परिवार के सदस्य को कोर्ट में दावा करना होगा।

कोर्ट मामले के हर पहलू की सुनवाई कर मुआवजा राशि तय करता है, जो इंश्योरेंस कंपनी को देनी होती है। इंश्योरेंस कंपनी पर क्लेम अधिक आने के कारण इंश्योरेंस महंगा हो गया है।

सरकार ने भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को अनिवार्य कर दिया है। इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी व जनता दोनों के लिए यह हितकारी है। इंश्योरेंस की राशि गाड़ी के मॉडल पर अलग-अलग तय होती है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.