मुजफ्फरपुर : बैरिया में बस टर्मिनल का होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के बैरिया बस स्टैंड में बस टर्मिनल का निर्माण होगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आइएसबीटी पटना के तर्ज पर इस टर्मिनल का निर्माण होगा।

इसके लिए डीपीआर बनाने की कवायद अंतिम चरण में है। स्मार्ट सिटी के कंसल्टेंसी को पटना में हाल में चालू हुए अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) की तर्ज पर बैरिया में भी बस टर्मिनल बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

133 करोड़ रुपए की लागत से बस टर्मिनल बनाने की योजना है। हालांकि, अभी तक जो डीपीआर तैयार की गई है, उसमें 108 करोड़ रुपए ही खर्च हो सकेगा।

अगले सप्ताह डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में बैरिया बस पड़ाव समिति की मीटिंग तय है। मीटिंग के दौरान तैयार डीपीआर पर चर्चा के बाद फेरबदल संभव है।

बैरिया बस टर्मिनल निर्माण का डीपीआर तैयार करने से पूर्व नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रैय के नेतृत्व में पीडीएमसी (प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंसल्टेंसी) के एक्सपर्ट ने पटना आइएसबीटी का निरीक्षण किया था।

बस टर्मिनल की खासियत व खामियां को देखने के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से कंसल्टेंट को डीपीआर तैयार करने का आदेश दिया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.