मुजफ्फरपुर। प्रदूषण के खतरों से बचनें के लिए मुजफ्फरपुर सहित सूबे के चार जिलों पटना, गया और हाजीपुर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

पिछली दिवाली में प्रदूषण के बढ़े स्तर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से पारित आदेश के आधार पर यह रोक लगाई गई है।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी डीएम व एसएसपी को पत्र लिखकर इसके निर्देश दिए हैं।

इसमें कहा गया है कि पिछली दीपावली के समय इन शहरां के परिवेशीय वायु सूचकांक का अध्ययन किया गया थ। इसमें पाया गया कि दीपावली के समय हवा में पीएम 10, पीएम 2.5, एसओटू , एनओटू के अलावा हानिकारक तत्वों की मात्रा एकदम से बढ़ जाती है।
इनमें आर्सेनिक, लेड, निकेल आदि प्रमुख है। इनकी मात्रा हवा में इतनी अधिक हो जाती है कि वह मानव के अलावा सभी प्राणियों के लिए घायतक होता है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस चंद्रशेखर ने पत्र में कहा है कि जिन जिलों में पिछले साल वायु प्रदूषण स्तर खतरनाक पाया गया था, वहां पटाखा बिक्री के नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे।
पुराने लाइसेंस लाइसेंस भी रद्द होंगे। बोर्ड ने अधिकारियों को इस निर्देश पर अमल और कार्रवाई की रिपोर्ट देने को भी कहा है। सौजन्य : हिन्दुस्तान