मुजफ्फरपुर : मछली के उन्नत बीजों को डाला जाएगा बूढ़ी गंडक में

मुजफ्फरपुर। शहर के बूढ़ी गंडक नदी में मछली के उन्नत बीजों को डाला जाएगा। इसके तहत रोहू, मृगल और कतला के उन्नत बीजों को नदी में डाला जाना है।

बताया जाता है कि मछुआरों के आर्थिक संरक्षण और सामाजिक उत्थान के मद्देनजर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रिवर रैचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

27 अक्टूबर को बूढ़ी गंडक नदी के पिलखी घाट पर रिवर रैचिंग प्रोग्राम का उद्घाटन सुबह नौ बजे किया जाएगा।

इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. नूतन ने बताया कि मछुआरों के आर्थिक संरक्षण और सामाजिक उत्थान को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत रिवर रैचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

गंगा, गंडक और बूढ़ी गंडक नदियों के स्थानीय मछलियों के प्रजातियों का जैव-विविधता में संतुलन एवं संरक्षण किया जाएगा।साथ ही मत्स्य शिकारमाही पर आश्रित मछुआरों के वार्षिक आय और जीविकोपार्जन को भी बढ़ावा मिलेगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.