मुजफ्फरपुर : कॉपर टी निकलवाने के लिए महिला ने सात घंटे किया इंतजार

मुजफ्फरपुर। शहर के सदर अस्पताल में सोमवार को कुढ़नी की एक महिला कॉपर टी निकलवाने के लिए डॉक्टर का सात घंटे इंतजार किया। जब महिला डॉक्टर नहीं आई तो महिला सिविल सर्जन से शिकायत करने पहुंच गई।

महिला ने सीएस को बताया कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वह इधर से उधर भटकती रही, लेकिन उसका पुराना कापर टी नहीं निकाला गया।

महिला की बात सुनने के बाद सीएस ने उपाधीक्षक को मोबाइल पर नाराजगी जताते हुए अविलंब इस काम को कराने को कहा।

सीएस कार्यालय के एक कर्मी को उनके साथ लगा दिया। उपाधीक्षक कार्यालय से लेकर वह मातृ-शिशु सदन तक गया।

लेकिन वहां चिकित्सक व एएनएम से मुलाकात नहीं हुई। उसको मंगलवार की सुबह नौ बजे आने को कहा गया।

मायूस होकर महिला सदर अस्पताल से निकल गई। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा का कहना है कि अस्पताल में पुराना कॉपर टी निकालने व लगाने की सुविधा है।

लेकिन यह सुविधा नहीं मिलना दुखद है। उपाधीक्षक से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। सुधार नहीं हुआ तो सख्ती होगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.