
SITAMARHI : रीगा प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित सुदर्शन सेंट्रल स्कूल मिल चौक रीगा के प्रांगण में बुधवार को साइंस एग्जिबिशन व फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। जिसमे भिन्न-भिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया।

विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर प्लांट, कंप्यूटर, स्वच्छ भारत, मरुस्थल, ज्वालामुखी, स्मार्ट सिटी, मैथ मॉडल लर्निंग मशीन, प्लांट मॉडल, ट्रेफिक लाइट आदि में चांदनी, आदिति, सलोनी, रोशनी, अनन्या, मोनू, मोहित, सुप्रिया पायल, गौरव,बबलू व आदित्य समेत अन्य ने भाग लिया।वहीं व्यंजन प्रदर्शनी में चार्ट, पानी पुरी, झाल-मुढी, पास्ता, सेन ब्रिज, टॉफी, कुरकुरे, बिस्कुट व मिठाइयां सामग्री में सौम्या, आकांक्षा, राघव, निखत, पलक, दौलत, आयुष व् श्रेयांशु सहित अन्य ने भाग लिया।

अभिभावक गण ने बच्चों को इस कला प्रदर्शन का प्रतिभा को स्नेह आशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजन सामग्री चाट, पानीपुरी, मिठाई आदि का खरीददारी कर बच्चों के हौसले को बढाया।

इस संदर्भ में विद्यालय के निदेशक रूद्रेश कुमार सिंह बाबू साहेब ने बताया कि हम बच्चों को चौमुखी विकास के लिए इस तरह का आयोजन ससमय पर अक्सर करते रहते हैं ताकि बच्चों में जिज्ञासा बढे और उसका सर्वांगीण विकास हो। इस कला प्रदर्शन को देख कर निदेशक श्री सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।
शाखा प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त क्रियाकलाप के तहत बच्चों के आंतरिक शक्ति के विकास को उन्नति करने का व्यवहारिक तरीका यही है। मौके पर प्राचार्य एच के सिंह प्रबंधक मुनिंद्र कुमार सिंह, शिक्षक आरती पांडेय शांभवी व अनुराधा शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।
