मुजफ्फरपुर। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड का अहसास होने लगा है। अब सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।

28 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने और आसमान के साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबि, 29 अक्टूबर तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 30-31 और न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा।

रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड में वृद्धि शुरू हो गई है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही है।

लोगों ने पंखा व एसी चलाना कम कर दिया है। तड़के सुबह खिड़की और दरवाजे के पास सोये लोगों को चादर ओढ़ना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि अब तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। सौजन्य : प्रभात खबर

