मुजफ्फरपुर : पौधे बढ़ने की रफ्तार बताएगी मशीन

मुजफ्फरपुर। पौधे बढ़ने की रफ्तार और कब किस चीज की जरूरत है, यह मशीन बताएगी। बीआर बिहार विश्वविद्यालय के पीजी इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रोफेसर और स्टूटेंट्स ने पौधे की निगरानी और पर्यावरणीय मानकों के नियंत्रण के लिए स्मार्ट सीट ग्रोवर सिस्टम तैयार किया है।

इस सिस्टम की मदद से प्रतिदिन की रिपोर्ट भी निकाल सकते है। यह सिस्टम बागवानी के साथ खेती-किसानी में भी काफी मददगार हो सकता है। जब भी किसान बीज का उपयोग करके पौधे उगाते हैं, तो वे तापमान, आर्द्रता, पौधे के बढ़ने के लिए मिट्टी और प्रकाश की स्थिति जैसे पर्यावरणीय मापदंडों का बनाए रखने या उनकी निगरानी करने में सक्षम नहीं होते हैं।

इस कारण कुल पौधों की संख्या (बीजों की संख्या के संबंध में उपज) में कमी आती है। स्मार्ट सीड ग्रोवर सिस्टम् नामक तकनीक की मदद से समस्या का समाधान किया जा सकता है।यह समय पर पौधे की वृद्धि के लिए आवश्यक सभी मापदंडों की निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करता है, इसलिए उपज में वृद्धि होती है।प्रोजेक्ट तैयार करने वाली टीम के सदस्यों ने बताया कि इसमें आर्डिनों मेगा 2560 प्लस वाइ-फाइ संस्करण का प्रयोग किया गया है।बीज और फिर पौधों के पास तापमान और आर्द्रता के साथ-साथ मिट्टी की नमी के स्तर के अनुसार पानी की आवश्यकता होती है।इसको ध्यान में रखते हुए बीपीएससी चयनित सहायक प्रोफेसर की टीम ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार महतो, डॉ. मो. इम्तियाज अनवर व डॉ. सोनी सिंह ने पीजी इलेक्ट्रानिक्स के अंतिम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स विजय कुमार और गीतांजलि शुक्ला के साथ मिलकर प्रोजेक्ट तैयार किया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अध्यक्ष डॉ. मनेंद्र कुमार का कहना है कि किसानों की मदद के लिए यह बहुत उपयोगी प्रोजेक्ट है। आने वाले समय मे इस तरह के प्रोजेक्ट कार्य इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में लाइफ साइंस विभाग के सहयोग से और भी होते रहेंगे, जो समाज को लाभान्वित करेंगे। इस तरह के शोध कार्यों से अन्य विद्यार्थियों में भी शोध में भाग लेने के प्रति रुचि आएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.