मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों को साफ-सुथरा रखने पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है।
इसके अंतर्गत पुरस्कार वैसे स्कूलों को दिया जाएगा, जहां साफ पेयजल, हाइजिन व हैंडवॉश की सुविधा रहेगी।
शिक्षा विभाग यूनिसेफ की मदद से यह पुरस्कार देगा। इस संबंध में मुजफ्फरपुर सहित सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्देश जारी किया है।
योजना को धरातल पर उतराने के लिए विभाग डीइओ और दूसरे अधिकारियों के साथ कार्यशाला भी करेगा। कार्यशाला दो नवंबर को होगी।
विभाग का कहना है कि बच्चों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
स्कूल में सफाई रहने से पढ़ाई का माहौल भी तैयार होता है। साथ ही साफ-सफाई के प्रति बच्चों में भी जागरूकता आएगी। सौजन्य : हिन्दुस्तान
