मुजफ्फरपुर : सरकारी स्कूलों से डुप्लीकेट नामांकन हटाकर मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर। जिले के सभी सरकारी स्कूलों से डुप्लीकेट नामांकन रजिस्टर से हटाकर तीन दिन में डीइओ ने रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट नहीं मिलने पर संबंधित प्रखंड के बीइओ का वेतन रोका जाएगा।

डीइओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में नामांकित सैकड़ों बच्चों का नामांकन एक साथ दो स्कूलों में होने की शिकायत मिली है।

इसके आधार पर यह आंकड़ा सभी स्कूलों से मांगा गया है। एक ही छात्र सरकारी और निजी, दोनों ही स्कूलों में नामांकित होता है।

वहीं दो सरकारी स्कूलों में एक ही छात्र के नामांकन मामले में जिस स्कूल में डाटाबेस तैयार किया गया है,

उससे मिलान करते हुए पहले नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी।डीइओ ने सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.