मुजफ्फरपुर : राज्य स्तर के लिए जिले के 10 वैज्ञानिक चयनित

मुजफ्फरपुर। राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए जिले के 10 बाल वैज्ञानिक चयनित हुए है। ये 17 व 18 नवंबर को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे।

इन्हें ऑनलाइन ही प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। दो दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन में सतत जीवन के लिए विज्ञान विषय पर प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत प्रोजेक्ट के आधार पर 10 का चयन किया गया है।

साइंस फॉर सोसाइटी की ओर से एससीइआरटी व बीसीएसटी के सहयोग से आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में सभी प्रतिभागियों को 10 मिनट का समय दिया गया था।

8 मिनट में उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में बताना था और दो मिनट में निर्णायकों के सवाल का जवाब देना था।

जिला समन्वयक डॉ.फूलगेन पूर्वे ने कहा इसमें प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय की अनुष्का प्रिया व भव्या विमल प्रिया, डीएवी खबड़ा के राहुल राज, रेजोनेंस स्कूल की शांभवी शांडिल्य,डीएवी बखरी की श्रुति राज व श्रेया रानी, सनशाइन का तनुष राज, उच्च विद्यालय मनियारी के एओसीन जगमा, उवि पुरुषोत्तमपुर के ब्रजेश कुमार व उवि मुरौल की दिपाली राज का चयन किया गया है। मौके पर उदय मिश्रा, डॉ. विजय जायसवाल आदि ने विचार रखें। सौजन्य : दैनिक भास्कार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.