मुजफ्फरपुर : नवंबर से लग्न शुरू, बैंडबाजा और विवाह भवन की बुकिंग फुल

मुजफ्फरपुर। नवंबर 14 से लग्न शुरू हो रहा है। वहीं शादी के लिए बैंडबाजा और विवाह भवन की बुकिंग फुल चल रही है। ऐसी स्थिति में जिनको बेटे-बेटियों की शादी करनी है उन्हें बैंडबाजा, विवाह भवन व कैटरिंग उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।इसके लिए शादी वाले परिवार एक से दूसरी जगह भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है। लग्न इतना तेज है कि शहर से सटे इलाकों के विवाह भवन भी खाली नहीं है।इस साल मार्च-अप्रैल के सीजन में कई परिवारों ने विवाह भवन, कैटरिंग और बैंडबाजे की बुकिंग की थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले और सरकारी गाइड लाइन में कम संख्या में अतिथियों को शामिल किए जाने के निर्देश के कारण शादियां टाल दी गई थी।ये परिवार अब इस सीजन में शादियां कर रहे हैं। इसके अलावा नए परिवारों ने भी शादियों की तिथि निश्चित की है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग बताते हैं कि इस बार लग्न की तिथि बहुत कम है।इसके अलावा दो सीजन की शादियां एक सीजन में हो रही है। इसलिए बुकिंग की मारामारी है। बैंड बाजा संचालक मास्टर इकराम अली का कहना है कि बैंडबाजा की बुकिंग तीन माह पहले ही हो चुकी है।अब लग्न में किसी भी दिन खाली नहीं है। रोज बुकिंग के लिए आए लोगों को वापस करना पड़ रहा है। अधिकतर तिथियों में बैंडबाजा खाली नहीं है।बुद्धा इंपोरियल होटल के अशोक कुमार का कहना है कि इस बार का लग्न तेज है। नवंबर-दिसंबर में अधिक शादियां हो रही है। अधिकतर तिथियों में होटल बुक है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.