मुजफ्फरपुर : ऑनलाइन दाखिल-खारिज के निष्पादन में लापरवाही से 12 सीओ के वेतन पर रोक

मुजफ्फरपुर। ऑनलाइन दाखिल-खारिज के निष्पादन में लापरवाही बतरने पर 12 सीओ पर डीएम ने कार्रवाई की है। इनके वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।अपर समाहर्ता राजेश कुमार 90 फीसदी से कम म्यूटेशन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। यह राजस्व एवं भूमि सुधार के नियमों की अवहेलना है।

टाइमलाइन के पार जाने पर दंड का भी प्रावधान है। उन्होंने शीघ्र ही निष्पादन का निर्देश दिया है। जिले में दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन दिए गए आवेदन में करीब 50 हजार आवेदन लंबित है।इसमें से अधिकांश आवेदन कई माह से लंबित हैं और आवेदक इसके निष्पादन के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके है।इसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग के सचिव ने सभी अंचलाधिकारियों को फिफो विधि यानी प्राप्ति क्रमानुसार निष्पादन का आदेश दिया था। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.