मुजफ्फरपुर : नगर निगम का ऑफिस होगा चंदवारा में शिफ्ट

मुजफ्फरपुर। शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित नगर निगम का ऑफिस अब चंदवारा में शिफ्ट होगा। बूढ़ी गंडक नदी किनारे से सटे चंदवारा शहर मुख्यालय से डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर है।अखाड़ाघाट पुल के समानांतर बन रहे चंदवारा ब्रिज का रास्ता नगर निगम के प्रस्तावित नए ऑफिस के पास से ही गुजरेगी। इसके लिए लगभग छह माह से चल रही कवायद को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया है।सम्राट अशोक भवन के नाम से नगर निगम का नया ऑफिस होगा। अगले सप्ताह भवन निर्माण की नींव रखी जाएगी।शुक्रवार को निर्माणकर्ता एजेंसी का चयन होने के बाद नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय व कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।नगर आयुक्त ने बताया कि प्रस्तावित भवन के निर्माण पर 1.40 करोड़ रुपए खर्च की जाएगी। नौ माह में काम पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मीटिंग हॉल के साथ नगर निगम का ऑफिस होगा। भवन का कुल क्षेत्रफल 621 वर्ग मीटर है।नगर आयुक्त ने बताया कि चंदवारा पानी कल कैंपस दो एकड़ से ज्यादा में है। उसी कैंपस में हनुमान मंदिर से सटे जर्जर पुराने भवन को तोड़ नए सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.