मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए तीन दिनों तक नए आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
इसके लिए 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक यूएमआइएस पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है।
अभ्यर्थी भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान और जंतु विज्ञान को छोड़ कर अन्य विषयों में आवेदन कर सकते है।
इस दौरान पुराने आवेदन में एडिट का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे अभ्यर्थी विषय का बदलाव कर सकेंगे। तीसरी मेरिट लिस्ट पर 28 अक्टूबर तक हुए नामांकन व नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों की शुक्रवार को समीक्षा की गई।
डीएसडब्ल्यू डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान और जंतु विज्ञान में अभी भी आवेदनों की कुल संख्या उपलब्ध रिक्तियों की तुलना में चार से पांच गुना अधिक है।
वहीं, शेष विषयों में आवेदन की संख्या काफी कम है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय के पोर्टल को अगले तीन दिनो (30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021) के लिए पुन: खोलने का निर्णय लिया गया है।
इस अवधि में भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान व जंतु विज्ञान विषय के वैसे सभी छात्र जिनका प्राप्तांक अपेक्षाकृत कम है। विवि के पोर्टल पर संशोधन के अंतर्गत दूसरे एलायड विषय अथवा दर्शनशास्त्र का चयन कर सकते है। उन्होंने कहा कि पांच विषयों को छोड़ कर शेष विषयों में नामांकन के लिए नए आवेदन पत्र भी 30 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच पोर्टल पर जमा किए जा सकेंगे। सौजन्य : प्रभात खबर