मुजफ्फरपुर : बिना किताब सात महीने पढ़ रहे बच्चे

मुजफ्फरपुर। जिले में दूसरी से आठवीं कक्षा तक के चार लाख से अधिक बच्चे पिछले सात महीने से बिना किताब के ही पढ़ रहे है। वहीं, पहली कक्षा में नामांकित बच्चों की पढ़ाई भी जैसे-तैसे ही चल रही है।विभाग ने पूरे राज्य में बच्चों को किताब उपलब्ध कराने का जिम्मा निजी प्रकाशकों को दिया है, लेकिन कइयों ने संकुल तक किताब पहुंचाने से हाथ खड़े कर दिए है।जिले में दूसरी से आठवीं कक्षा तक 7.98 लाख बच्चों का नामांकन है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 3.94 लाख बच्चों के पास किताबें उपलब्ध है।बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के जिला गुणवत्ता शिक्षा संभाग प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि स्कूलों की रिपोर्ट के अनुसार 1,50,816 बच्चों के पास नई किताबें हैं, अधिकतर बच्चों ने दुकानें से किताब खरीदी है।वहीं, दो लाख 43 हजार 849 बच्चों के पास पुरानी किताबें है। जिले के 247 संकुलों तक अब तक नई किताबें नहीं पहुंच सकी है।कुल 251 संकुल है। इसमें सादपुरा बालक, दिघरा, सरैयागंज व पुरानी बाजार में ही अभी पुस्तक क्रय मेला लगा है, जहां से संबंधित क्षेत्र के बच्चों ने किताब खरीदी है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.