मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक किनारे बनेंगे पांच छठ घाट

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्र में इस बार बूढ़ी गंडक नदी किनारे पांच छठ घाट बनाए जाएंगे। जहां वृहत स्तर पर छठ पूजा के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ती है।इसके अलावा 22 तालाब व मन किनारे घाट बनाकर पूजा होगी। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इसकी सूची जारी करते हुए साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत व घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।सभी काम के लिए पदाधिकारी व कर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। नहाय-खाय के दिन यानी आठ नवंबर तक हर हाल में घाटों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का आदेश पदाधिकारी व कर्मियों को दिया गया है।इसके बाद नगर निगम घाटों की सफाई कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। नदी व तालाब के अंदर अधिक पानी रहने पर घाटों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी।पानी के अंदर इससे आगे जाने पर खतरा है का बोर्ड बैनर भी लगाया जाएगा।इसकी जिम्मेदारी कनीय अभियंता राज कुमार पासवान को दी गई है। मॉनीटरिंग सहायक अभियंता उग्र मोहन प्रसाद व राकेश साफी करेंगे। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.