मुजफ्फरपुर। एंटीजन किट कालाबाजारी के मामले में जिला स्वास्थ्य समिति की गतिविधियों की रिपोर्ट वरीय अधिकारी ने तलब की है।
प्रबंधक सहित दो आरोपितों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय अपर निदेशक हेल्थ डॉ. राकेश चंद्र सहाय सिन्हा ने रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति से इस मामले में बिंदुवार जवाब मांगा है।
एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उसकी जानकारी कार्यपालक निदेशक व तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।