मुजफ्फरपुर: पुरानी पेंशन के लिए एसोसिएशन करेगा संघर्ष

मुजफ्फरपुर। पुरानी पेंशन के लिए नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन राज्य स्तर पर संघर्ष करेगा।प्रांतीय महासचिव ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।ऑल नवोदय विद्यालय समिति स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव डॉ. सुबोध यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।तब उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि फैमिली पेंशन और नन टीचिंग स्टाफ के लिए 10 फीसदी विशेष भत्ता के बगैर रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी बितानी मुश्किल हो जाती है।प्रदेश महासचिव ने जवाहर नवोदय विद्यालय मुजफ्फरपुर इकाई के पदाधिकारियों का चयन भी किया है।इसमें अध्यक्ष राजू कुमारी, सचिव डॉ.पी वेकया, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विष्णु शुक्ला उर्फ धर्मेंद्र, अनिल कुमार सिंह व संजय कुमार झा, संयुक्त सचिव रेणु सिंह, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह और कनिष्ठ सहायक सचिवालय उप कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार को चुना गया।इकाई संरक्षक स्कूल के प्राचार्य सचित कुमार को बनाया गया। मौके पर कमलेश कुमार मिश्र, प्रियंका प्रियदर्शिनी, अमरजीत प्रसाद, योगेंद्रनाथ, मनोज कुमार, पंकज कुमार झा, संजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन संजय कुमार झा ने किया। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.