मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक प्राचार्य प्रो. ममता रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
नए सत्र में नामांकित छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश तैयार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
ड्रेस कोड का पालन, 75 फीसदी उपस्थिति और खेल आयोजन के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
प्राचार्य ने शिक्षक, कर्मचारियों के साथ ही छात्राओं को कोरोना नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
कहा कि बिना मास्क के कैंपस में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नए सत्र में (इंटर और स्नातक) नामांकित छात्राओं का छठ पूजा के बाद इंडक्शन मीट आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड और अनुशासन का पालन करने वाली छात्राओं का ही कॉलेज संबंधित काम किया जाएगा।
75 फीसदी उपस्थिति को सुनिश्चित करवाने और कैंपस में खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। सौजन्य : प्रभात खबर