मुजफ्फरपुर। नवंबर माह में बैंकों में नौ दिनों की छुट्टी है। इसमें तीन दिन त्योहार की छुट्टी है और शेष छह दिन सामान्य छुट्टी है। 4 नवंबर को दीपावली, 10 व 11 को छठ पूजा की छुट्टी है।
इसके अलावा 7, 14, 21 व 28 नवंबर को रविवार और 13 नवंबर को दूसरे शनिवार व 27 नवंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी है।
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि बिहार में नौ दिन ही बैंक बंद है, जबकि दूसरे राज्यों में गुरुनानक जयंती, भाई दूज की भी छुट्टी है।
त्योहारी माह में बैंक के ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अवकाश अवधि सभी बैंकों के एटीएम में पर्याप्त राशि रखने की व्यवस्था की गई है।
वहीं ग्राहक घर बैठे इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से डिजिटल लेनदेन कर सकते है। इधर, एलडीएम गणेशदत्त शर्मा ने बताया कि सभी बैंकों को निर्देश है कि त्योहारी सीजन में लगातार एक से दो दिनों की छुट्टी होती है, तो एटीएम में कैश लोडिंग की तैयारी करें।
अधिकांश एटीएम निजी एजेंसी के हाथों में है, इसलिए उन्हें छुट्टी के दिनों में एटीएम में लोड करने के लिए कैश मुहैया करा दिया जाता है। सौजन्य : प्रभात खबर
