अमृतसर में हुए रेल हादसे की जांच में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर को मिली क्लीन चिट, घटना से जुड़े 150 लोगों से पूछताछ की गई

अमृतसर. दशहरे के दिन अमृतसर में हुए रेल हादसे की जांच में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर को क्लीन चिट मिली है। मामले की जांच कर रहे डिविजनल कमिश्नर बी पुरुषार्थ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सिद्धू दंपती इस हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं है। दूसरी तरफ इस जांच रिपोर्ट के बाद विरोधियों खासकर अकाली दल ने इसकी निंदा की है।

150

19 अक्टूबर को हुए इस हादसे में दशहरा उत्सव देख रहे 65 लोगों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा घायल हो गए थे। इस दशहरा उत्सव कार्यक्रम में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी एवं पूर्व एमएलए नवजोत कौर सिद्धू बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुई थी। हादसे के बाद वह मौके से चली गई थीं।

इस मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने डिवीजनल कमिश्नर बी पुरुषार्थ की कमेटी बनाकर 4 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी थी। जांच अधिकारियों ने घटना से जुड़े 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। इके साथ ही, नवजोत सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी, रेलवे डीआरएम, डीसी, पुलिस कमिश्नर सहित 50 से ज्यादा लोगों को समन भेजकर तलब किया गया था।

सिद्धू ने अपनी पत्नी के हाथ बंद लिफाफे में अपना जवाब भेज दिया था। बताया जाता है कि इसमें उन्होंने कहा था कि घटना वाले दिन सहित चार दिन तक वे राज्य से बाहर थे। इसके बाद उन्हें पेशी से मुक्त कर दिया गया। कमेटी ने 21 नवंबर को गृह मंत्रालय को जांच रिपोर्ट सौंप दी। इसके अलावा रेलवे हादसे के लिए लोगों को जिम्मेदार मान चुका है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.