
MUZAFFARPUR : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को एक वकील की गोली मार हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद अधिवक्ताओं ने पटना में जमकर काटा बवाल. इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं. वहीं इस हत्याकांड में पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. वकील हत्याकांड मामले में DIG राजेश कुमार ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह वकील की हत्या पत्नी और ससुराल वालों ने करवाई है.

शुक्रवार को DIG राजेश कुमार ने पटना में कहा कि यह हत्या के पीछे भूमि विवाद का मामला है. उन्होंने इस हत्या का आरोप वकील जितेन्द्र कुमार की पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया है. इस मामले पटना पुलिस ने मृतक जितेन्द्र कुमार की पत्नी नीतू और खगौल के वार्ड पार्षद रितेश कुमार उसके भाई राकेश कुमार और रुपेश कुमार समेत चार को हिरासत में ले लिया है.

मृतक अधिवक्ता जितेन्द्र की पत्नी नीतू की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर से हुई है। नीतू एक आॅटोमोबाईल एजेंसी में कार्य करती है। वहीं इस मामले में मृतक का साला और नीतू का भाई पनसुजीत सिंह उर्फ पनसुजीत राठौर उर्फ पी के राठौर उर्फ मिट्ठू फरार बताया जाता है। नीतू की माँ मुजफ्फरपुर के नगर थाना स्थित बनारस बैंक चौक पर एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। घर में ताला लगाकर अस्त-व्यस्त स्थितियों में छोड़कर सभी फरार बताये जा रहे हैं। वहीं पनसुजीत सिंह भी हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताया जाता है और उसने मुजफ्फरपुर जिला बार एसोसिएशन को आवेदन सौंप कर खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि घटना के वक्त वे व्यवहार न्यायालय के फैमली कोर्ट में अपने मुवक्किल की पैरवी कर रहे थे।

पुलिस मृतक अधिवक्ता जितेन्द्र की पत्नी नीतू से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार जिस संपत्ति के लिए हत्या हुई है. यह संपत्ति 20 करोड़ रूपए की बताई जा रही है. वहीं हत्या के विरोध में बुधवार को हाईकोर्ट के सभी वकील हड़ताल पर चले गए थे. वकीलों ने इस हत्याकांड के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटना के बेली रोड को जाम कर दिया था.था. पटना हाईकोर्ट के वकीलों ने साथी की हत्या के विरोध में अदालती काम-काज को ठप कर दिया था.

बुधवार को अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस एके शाही से मुलाकात की. जिसके बाद चीफ जस्टिस ने बुधवार शाम 5 बजे तक DIG से रिपोर्ट मांगी थी. वहीं वकीलों ने इस मुलाकात में SIT टीम गठन का मांग उठाया था. जिसके बाद IG ने 10 पुलिसवालों की SIT टीम का गठन कर दिया.
बताते चले कि बुधवार को राजवंशीनगर में अपराधियों ने हाईकोर्ट के वकील जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पटना हाईकोर्ट के वकींल गुस्से में आ गए और बेली रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे. वकील जितेंद्र भी हाईकोर्ट के वकील थे.