CHAPRA : 7 साल के अबोध की हत्या कर ट्रैक्टर से जोता

CHAPRA : छपरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से एक बच्चे की हत्या कर दी गई. और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो बच्चे के शव को खेत में ट्रैक्टर चालक ने जोत डाला. जी हां, यह घटना है फरीदनपुर गांव की. जहां एक मासूम बच्चा पहले तो लापता हो जाता है. उसके बाद देर शाम उसका शव खेत में घितराया मिला. हत्यारों ने निर्ममता की सीमा पार करते हुए न केवल एक बच्चे की हत्या कर दी बल्कि उसके शव को खेत में जोत डाला. हत्या के बाद ट्रैक्टर चालक ने 7 वर्षीय मासूम के शव को खेत में डालकर जोत डाला. जिससे बच्चे के शव के 100 से अधिक टुकड़े हो गए.

घटना जिले के फरीदनपुर गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय गोलू सुबह से लापता था. शाम में जब परिजन गोलू को खोजने निकले तो खेत में उसके शव के टुकड़े एक-एक करके मिलने लगे. इस घटना के बाद परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा, जिसने उस खेत की जुताई की थी. बताया जा रहा है कि सुबह में बच्चा ट्रैक्टर चालक मुकेश के साथ खेत पर गया था, जहां से वह वापस नहीं लौटा. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. परिजनों ने इस मामले में हत्या का शक जाहिर करते हुए तरैया थाने में केस दर्ज करा दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.