CHAPRA : लूट के विरोध पर मारी गोली, इलाज के क्रम में मौत

CHAPRA : जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी को लूट के दौरान गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद शहर के व्यवसायियों ने खौफ और आक्रोश व्याप्त है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के परसा थाना क्षेत्र स्थर शोभे परसा निवासी जंग बहादुर सिंह खाद के व्यवसायी थे और बुधवार को अपने दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने परसा-भेल्दी मुख्य मार्ग पर उनके साथ लूटपाट करने लगे। जब जंग बहादुर सिंह ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

घटना में गंभीर रुप से जख्मी जंग बहादुर को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading