मुजफ्फरपुर। कार्तिक स्नान को लेकर मुजफ्फरपुर-सोनपुर सहित तीन रेलखंडों पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा।
यह ट्रेन 18 से 20 नवंबर तक चलेगी। भर दिन में यह तीन फेरा लगाएगी।

इसके अलावा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का भी तीनों रेलखंड में पड़ने वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर आदि स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
इससे गंगा स्नान करने के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा होगी। वे आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।