मुजफ्फरपुर : ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन सख्त

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन सख्त है। इसके अंतर्गत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। लेकिन, प्रशासन की ओर से आदेश का असर नहीं दिख रहा है।

स्थिति यह है कि सड़क पर दुकानें सजी हुई है। जवाहरलाल रोड, सरैयागंज टावर और कल्याणी मोतीझील रोड में सड़क पर सामान रखने पर कार्रवाई होगी। सामान के कारण सड़क पर जाम की स्थिति रहती है। इस संबंध में डीएम व एसएसपी की अध्यक्षता में विगत शुक्रवार को हुई हाई लेवल की मीटिंग हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि एनाउंसमेंट कर सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा।

शहर का प्रवेश द्वार कहीं जाने वाली जीरो माइल चौक के चारों तरफ से अतिक्रमण खाली कराने के एसडीओ पूर्वी के नेतृत्व में टीम को सपॉट का सर्वे करना था इसके बाद कार्रवाई करनी थी लेकिन यह महज खानापूर्ति बनकर रह गया यही वजह है कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है, लेकिन रिजल्ट नहीं निकला। चार बार प्रमंडलीय आयुक्त के अध्यक्षता में बैठक कर ट्रैफिक प्लान बनाया गया डीएम के स्तर से भी आधा दर्जन बार ट्रैफिक को पटरी पर लाने के लिए योजना बनाई गई नो वेडिंग जोन और पार्किंग स्थल, सब्जी मंडी तय किया गया सरैयागंज टावर समेत कई जगहों पर जेबरा क्रॉसिंग भी बना लेकिन एक दो महीने में सब कुछ अनियंत्रित हो जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading