मुजफ्फरपुर। दिन ढलते ही ठंड बढ़ने लगी है। वहीं दिन में धूप निकलने के बाद भी तपिश कम हो गई है। वहीं सुबह में कोहरा छाया रहता है। स्थिति यह है कि लोग ठंड के कारण गर्म पकड़े पहन रहे है।
विगत तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुच गया है।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग अगले 2 दिनों में तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 13.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर गुलाब सिंह के अनुसार ठंड पड़ने लगी है। आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।
