मुजफ्फरपुर : आपदा विभाग के नए निर्देश के बाद जुलूस और डीजे पर रोक

मुजफ्फरपुर। आपदा विभाग के नए निर्देश के बाद जुलूस और डीजे पर रोक लगा दी गई है। सरकार के नए फरमान से डीजे और बैंड बाजा वाले निराश है। स्थिति यह है कि डीजे संचालकों के पास लोग बुकिंग स्थगित कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें बयाना वापस करना पड़ रहा है।

आपदा विभाग के नए निर्देश के तहत जुलूस की शक्ल में बारात निकालना और शादी समारोह में डीजे का प्रयोग करने पर रोक लगा दी गई है।

इससे शादी वाले कई परिवार निराश है। जो परिवार पहले से बैंड बाजा की बुकिंग कराई थी वे उधेड़बुन में हैं। बेटी की शादी वालों का कहना है कि शादी के लिए 70 हजार में बैंड बाजा बुक कराया था।

बारातियों की व्यवस्था होटल में की है वहां से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित विवाह भवन तक बरात निकालना तय किया था लेकिन अब सिर्फ विवाह भवन में ही बैंड बाजा बजेगा। वहीं शादी वाले परिवार को शादी से 3 दिन पहले स्थानीय थाना को सूचना देनी होगी इसमें वर वधु के नाम पता सहित शादी और थल और शादी में कितने लोग शामिल होंगे इसका ब्यौरा देना होगा शादी वह जाने के लिए 72 घंटे पहले लेनी होगी अनुमति कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने गृह विभाग के निर्देश के आलोक में गाइडलाइन जारी कर दिया है। शादी और जनेऊ जैसे कार्यक्रम के लिए थाने में 72 घंटे पूर्व अनुमति लेनी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading