मुजफ्फरपुर : शुरू हुआ जुब्बा साहनी पार्क का निर्माण

मुजफ्फरपुर । मिठनपुरा स्थित जुब्बा साहनी पार्क का निर्माण सह जीणोद्धार कार्य शुरू हो गया है। 3.27 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस कारण अगले 6 माह तक अब पार्क के अंदर आम पब्लिक की इंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी।

 

इस बार नए साल के मौके पर भी पार्क में लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रीय ने बताया कि फिलहाल पार्क में मिट्टी भराई का काम शुरू किया गया है। जल्द ही कंस्ट्रक्शन वर्क भी शुरू होगा।

अगले छह माह में कार्य संपन्न होगा। इस बीच पब्लिक की इंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इधर, डीएम आवास के समीप प्रस्तावित नए पार्क का निर्माण ऑफिस को शिफ्ट करने में हो रहे विलंब के कारण फंस गया है।

74 लाख रुपए से रेड क्रॉस बिल्डिंग के बगल में नए पार्क का निर्माण होना है। इसके अलावा कंपनी बाग का सिटी पार्क एवं इंदिरा पार्क का भी जीणोद्धार सह सुंदरीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी से किया जाएगा। चारों पार्क के निर्माण सह जीणोद्धार पर 5. 62 करोड़ खर्च होना है। सौजन्य :प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.