मुजफ्फरपुर। एंटीजन कीट कालाबाजारी के मामले में सदर अस्पताल के तत्कालीन स्वास्थ्य प्रबंधक प्रवीण कुमार की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। एडीजे-12 ने सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करते अग्रिम जमानत खारिज कर दिया है।

जमानत खारिज होने के बाद अस्पताल प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश भी बढ़ गई है। दोपहर को पुलिस की एक टीम सदर अस्पताल में प्रबंधक की तलाश में पहुंची थी।

लेकिन, प्रबंधक अस्पताल में नहीं मिले। उनके खिलाफ एंटीजन की कालाबाजारी को लेकर सकरा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी सतीश सुमन के बयान पर सात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। इसमें लव कुमार, दीपक कुमार, भगवानपुर निवासी आनंद कुमार, बली गांव थाना के बेला दम निवासी मिथिलेश कुमार व सकरा रेफरल अस्पताल के लैब टेक्नीशियन नालंदा जिला निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वहीं प्रवीण कुमार फरार चल रहे हैं

सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन लव कुमार के ससुराल सुस्ता गांव में 9 मई को छापेमारी की गई थी वहां से 4000 एमपी जन कीट समेत अन्य सामान बरामद किया गया प्रवीण कुमार पर 10 मई को प्राथमिकी दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है सौजन्य : प्रभात खबर
