मुजफ्फरपुर। गरीब स्थान रोड में बारिश के दिनों में होने वाले जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर सोमवार को नगर विधायक के साथ नगर आयुक्त ने इंजीनियरों की टीम के साथ इलाके का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्थानीय पार्षद केपी पप्पू भी थे। इस दौरान नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि पहले जाम नाले की साफ सफाई कराई जाए फिर निर्माण के मुद्दे पर विचार होगा।
हालांकि, इसके लिए 33 लाख का एस्टीमेट तैयार कर टिंडर भी हो चुका है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्री ने इसी अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया है गरीब स्थान रोड में एक जगह रोड काफी नीचे हो जाने की वजह से लंबे
समय तक जलजमाव की समस्या बनी रहती है इसके कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
