
PATNA : पटना हाईकोर्ट के वकील जितेन्द्र कुमार की हत्या के विरोध में पटना व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने दो दिवसीय कार्य वहिष्तार का एलान किया है। अधिवक्ता खुला मंच के बैनर तले आज बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने पटना सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो दिवसीय कार्य वहिष्कार का ऐलान करते अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बनाने, आरोपियों को स्पीडी ट्रॉयल के जरिए फांसी की सजा और आश्रितों के लिए मुआवजे की मांग की।

गौरतलब हो की पटना हाईकोर्ट के वकील जितेन्द्र कुमार की बुधवार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेखौफ अपराधियों ने जितेन्द्र को उस वक्त गोली मार दी थी जब वे सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास कोर्ट जा रहे थे।