मुजफ्फरपुर : वायु प्रदूषण बढ़ने से घुटन

मुजफ्फरपुर। वायु प्रदूषण में पटना और गया से मुजफ्फरपुर आगे निकल गया है। स्थिति यह है कि लोगों को घुटन महसूस कर रहे है। नतीजा लोग बाजारों में निकलने से पहले अब मास्क का प्रयोग भी कर रहे है।

बताया जाता है कि सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एक्यूआई के अनुसार प्रदूषण का ग्राफ रविवार को 347 पर जाकर थमा। हालांकि, पटना और गया से मुजफ्फरपुर प्रदूषण के मामले में आगे रहा।

जहां पटना का एक्यूआई 328 तो गया का 221 पर पहुंचा था। रविवार को मुजफ्फरपुर 347 एक्यूआई, पटना 345 एक्यूआई, गया का 236 एक्यूआई पर प्रदूषण स्तर पहुंचा।

इसके कारण सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार के अनुसार बताया कि प्रदूषण बढ़ने से

लोगों में सुबह में सांस लेने में परेशानी की शिकायत मिल रही है। उन्होंने से लोगों से मास्क का प्रयोग करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.