मुजफ्फरपुर। शहर के बैरिया बस स्टैंड का पुनर्निर्माण होगा। साथ ही यहां पर दुकानों को तोड़कर स्मार्ट सिटी के मानक के हिसाब से दुकानों का निर्माण होगा।
इससे पूर्व बैरिया बस पड़ाव समिति द्वारा यहां के दुकानदारों के साथ बैठक कर विस्थापन और नवनिर्माण के बाद दोबारा आवंटन पर चर्चा होगी।
बस पड़ाव के सचिव सह एसडीओ पश्चिम ने दुकानदारों को नोटिस भेज कर 23 नवंबर बैठक की सूचना देते हुए उपस्थित होने को कहा है।
कहा गया है कि बैठक में आवंटित दुकान का मूल दस्तावेज एवं अद्यतन किराया भुगतान की स्थिति से संबंधित कागजात के साथ आने को कहा गया है।
एसडीओ पश्चिम ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तरह बैरिया बस पड़ाव का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। पुराने दुकानों को तोड़ कर नए दुकान बनाए जाएंगे।


निर्माण पूरा होने के बाद जिन दुकानदारों के कागजात दुरुस्त होंगे उन्हें दुकान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के जिला प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने दुकान आवंटन में यहां के दुकानदारों को सुविधा देने की मांग की है।
