मुजफ्फरपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से आधार आधारित जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की शुरूआत के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया।

विभाग ने डीबीटी सिस्टम से पेंशनरों के बैंक खाते में राशि भेजना शुरू करने के बाद फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। हालांकि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में फर्जीवाड़ा की जांच पंचायत चुनाव को लेकर लटकी है।
अभी तक फर्जीवाड़ा करने वालों से अभी तक न तो राशि वसूली गई है न ही उन पर अभी तक कोई कार्रवाई की जा सकी है।
बताया जाता है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद जुलाई में ही समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने संदेहास्पद पेंशनरों का
भौतिक सत्यापन कराने और गड़बड़ी मिलने पर राशि की वसूली व कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया था। वहीं कुछ दिनों बाद ही पंचायत चुनाव की


