मुजफ्फरपुर : अगले महीने से साल का अंतिम सूर्यग्रहण

मुजफ्फरपुर। आगामी दिसंबर माह में लगने जा रहा साल का अंतिम पूर्ण सूर्यग्रहण भारत सहित दुनिया के अधिकतर भागों में देखा नहीं जा सकेगा।

इस ग्रहण का प्रभाव केवल दक्षिणी गोलार्द्ध में रहेगा, जो आस्ट्रेलिया, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ सौर विज्ञानी और पूर्व निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन का के अनुसार सूर्य पृथ्वी से 109 गुना बड़ा है, जबकि चंद्रमा का व्यास पृथ्वी का मात्र एक चौथाई है।

इस कारण सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी के सीमित हिस्से को ही ढक पाती है। यह पूर्ण सूर्यग्रहण चार दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:59 बजे शुरू होगा और और दोपहर 1:03 बजे ग्रहण चरम पर पहुचेगा। इसके बाद दोपहर 3:07 बजे ग्रहण की छाया धरती से मुक्त हो जाएगी।

बताया जाता है कि वर्ष 2022 में दो सूर्य व दो चंद्रग्रहण लगेंगे। पहला आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा, जो 30 अप्रैल को होगा। इसके बाद 15 मई को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

इसके बाद 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा, जो आंशिक होगा। इसके बाद सात नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.