मुजफ्फरपुर। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी और कोल्ड चेन व्यवस्थापक कोरोना की वैक्सीन एक्सपायर होने पर जवाबदेह होंगे।

एक्सपायर होने से पहले शत-प्रतिशत वैक्सीन का उपयोग कराना होगा। स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह के अनुसार नई गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सीएस को पत्र लिखा है।

सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो प्रकार की वैक्सीन दी जा रही है।

सरकार की ओर से की जा रही वैक्सीन की आपूर्ति को ससमय उपयोग करने के साथ गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन के लिए तैयारी हुई है।
राज्य मुख्यालय ने इसके लिए फर्स्ट इन फर्स्ट आउट का नियम लागू किया है। इसका पालन होगा।


