समस्तीपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) से मुलाकात कर शिक्षकों और छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान शिक्षकों एवं छात्रों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित कार्य जैसे विद्यालय में उपस्कार, प्रोत्साहन राशि, साईिकल योजना, छात्रवृत्ति योजना,
पोशाक योजना आदि को लेकर निष्पादन करने का आग्रह किया। इस पर डीपीओ नरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी कार्यों को यथाशीघ्र
निष्पादन करने का आश्वासन दिया। मौके पर मो.मुस्तकीम, दिलीप कुमार, रामबालक राय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



