मुजफ्फरपुर : पंचायत चुनाव के लिए यातायात थाने से जवानों की मांग

मुजफ्फरपुर। यातायात थाने से पंचायत चुनाव को लेकर 60 जवानों की मांग की गई है। बताया जाता है कि इस यातायात थाने में 80 जवान तैनात है जिसमें 60 जवानों की होमगार्ड दफ्तर से मांग की गई है।

फिर पंचायत चुनाव में जवानों के चले जाने से शहर में फिर दो दिनों तक ट्रैफिक जाम से लोगों को जूझना पड़ सकता है। वहीं एक पखवाड़े से लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही है।

इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। बता दें कि रविवार को भी कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या रही। इसके साथ ही देर शाम हाइवे के अलग-अलग स्थानों पर देर शाम जाम से लोग परेशान रहे।

इसके कारण हाइवे से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के नो इंट्री इलाके में हर दिन ट्रैक्टर का धड़ल्ले से परिचालन हो रहा है।

इसके रोकने को लेकर ठोस पहल नहीं की जा रही है। यातायात डीएसपी के अनुसार बरात को लेकर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी थी। मौके पर पहुचकर आवागमन को सुचारू कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.