मुजफ्फरपुर। अब शादी में दुल्हे का रंग भी मायने रखने लगा है। हालांकि इंसान की पहचान उसके गुण से ही की जाती है। मगर यह बात सिर्फ कहने के लिए रह गई है।

ऐसा ही एक मामला पूर्वी पंचारण से आया है जहां पूर्वी पंचारण के हरसिद्धि में बरातियों के बीच जयमाला के दौरान युवती से युवक के गोरा रंग नहीं होने के कारण माला पहनाने से इन्कार कर दिया।

इस घटना के बाद सन्नाटा पसर गया। बारात में आए लोग बिना खाना खाए ही वापस हो गए। वहीं युवती के परिजनों से पूरी रात समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही। अब इस घटना की तस्वीर सामने आने के बाद खूब चर्चा हो रही है।
बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में रविवार की रात एक शादी में सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा था। बारात समय से आने के बाद दरवाजा लगने पर वधु पक्ष के लोगों वर पक्ष का स्वागत किया।
जब जयमाला की रस्म शुरू की गई तो दुल्हन को स्टेज पर लाया गया। इस समय तक सब कुछ सही चल रहा था। जब दुल्हन को दूल्हे के गले में वरमाला डालने को कहा गया तो उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया।


