मुजफ्फपुर। नवोदय विद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए चयन परीक्षा के लिए आवेदन का पोर्टल खुला है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
बताया जाता है कि जेएनवी ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे संशोधित प्रारूप में अपना विवरण भरकर संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित करवा सकते है।
सत्यापित प्रमाण पत्र ही अपलोड करना है। यदि उम्मीदवारों ने पहले ही अपने आवेदन जमा कर दिए हैं तो अपलोड किए गए प्रमाण पत्र को
संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित किया जा सकता है और इसे संबंधित जिले में जेएनवी के प्राचार्य को प्रस्तुत किया जाना है। संशोधित प्रारूप वेबसाइट पर उपलब्ध है।



