मुजफ्फरपुर : अजीबो-गरीब मामला आया सामने, जाने क्या हुआ?

मुजफ्फरपुर। जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आप जानेंगे तो हैरानी होगी। दरअसल जिस शख्स की छह माह पूर्व मौत हो गई उसके नाम पर कोरोना टीका लगाने का संदेश पहुंचा।

यह बात जानने के बाद सब हैरान हो गए। इसके बाद कोरोना वैक्सीन अभियान के अंतर्गत अपलोडिंग पर सवाल खड़े हो रहे है। यह मामला कांटी का है जहां कांटी के एक व्यक्ति की मौत के छह माह बाद उसके दूसरे डोज का संदेश आया।

संदेश आने के बाद घर वाले परेशान है। आखिर कौन सा भूत आकर कोरोना का टीका लेकर चला गया। इसकी जब शिकायत सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा के पास पहुंची तो उन्होंने कांटी पीएचसी प्रभारी से इसके बारे में जानकारी मांगी।

सीएस का कहना है कि यह हैरान करने वाली बात है कि जिस व्यक्ति की मौत हो गई उसका आधार कार्ड टीकाकरण के पोर्टल पर कैसे अपलोड कर दिया गया। यह बड़ी लापरवाही है।

सीएस के अनुसार टीका देने के लिए तो सरकारी कर्मी है, लेकिन उससे संबंधित जांच के लिए मोबाइल चलाने में दक्ष स्वयंसेवकों की भी सेवा ली जा रही है। किस स्तर से यह चूक हुई इसकी जांच होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.