मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री कहां पकड़ी गई ?

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री अन्य राज्यों में पकड़ी जा रही है। बताया जाता है कि छतीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में भी विवि की फर्जी डिग्री पकड़े जाने के बाद गुरदासपुर की पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।

इस संबंध में पुलिस की ओर से पूछताछ की गई। परीक्षा नियंत्रक से मिलकर इसकी जांच की गई। बताया जाता है कि लंगट सिंह महाविद्यालय से वर्ष 2006 में वोकेशनल कोर्स में उत्तीर्ण होने की डिग्री पंजाब में रोजगार के समय अभिजीत ने प्रस्तुत की थी।

जब संबंधित विभाग को इस पर शक होने पर सत्यापन के लिए मार्च में विश्वविद्यालय भेजा गया था। यहां पर जब दस्तावेजों का मिलान किया गया तो पाया कि उसकी डिग्री फर्जी है। इसकी जब रिपोर्ट पंजाब पुलिस को भेजी गई तो संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ गुरदासपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई।

वहीं परीक्षा नियंत्रक के बयान पर आगे कार्रवाई होगी। मिली जानकारी के अनुसार विवि के नाम पर देशभर के अलग-अलग स्थानों पर दर्जन भर से अधिक फर्जी डिग्रियां पकड़ी गई है।

परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार का कहना है कि अभिजीत की डिग्री के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। टीआर से मिलान पर पाया गया कि डिग्री बिहार विवि की ओर से जारी नहीं है। उसके सत्यापन के लिए पंजाब पुलिस पहुंची थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.