मुजफ्फरपुर : नगर निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवार चल रहे दांव

मुजफ्फरपुर। नगर निगम में महापौर की खाली कुर्सी के लिए होने वाले चुनाव के नजदीक आते ही राजनीति का तापमान बढ़ गया है।

कुर्सी के लिए दावेदार अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए अंतिम दांव चल दिए है।

बताया जाता कि महापौर की कुर्सी के लिए वार्ड तीन के पार्षद राकेश कुमार और वार्ड 46 के पार्षद नंद कुमार प्रसाद शाह ने पार्षदों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है।

चुनाव से एक दिन पहले पार्षद अपने-अपने खेमे के साथ अज्ञात स्थान पर डेरा डाल सकते है।

जबकि दोनों उम्मीदवार लगातार पार्षदों के संपर्क कर अपने एजेंडे के बारे अवगत करा रहे है। वहीं पार्षद नफा-नुकसान का आंकलन कर रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.